Connect with us

Chandigarh

नकली शराब मामले की तह तक होगी जांच, आरोपियों पर होगी बुलडोजर की कार्रवाईः अनिल विज

Published

on

Anil Vij

चंडीगढ़ : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने यमुनानगर शराब मामले में कांग्रेस नेताओं द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि इस मामले में ‘हमने आरोपी पकड़े हैं, इनके (कांग्रेस) राज में तो कभी आरोपी पकड़े नहीं जाते थे’। 

आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि यमुनानगर मामले में हर लीड पर कार्रवाई हो रही है। अधिकतर आरोपी पकड़े जा चुके हैं। हम तह तक पूरी कार्रवाई कर रहे हैं कि कौन-कौन इस मामले में कहां-कहां तक संलिप्त था और पूरी चेन को पकड़ कार्रवाई की जाएगी।  विज ने कहा कि पूरे हरियाणा में नकली शराब के खिलाफ अभियान चलाकर  कार्रवाई की जा रही है।  यदि जांच में कुछ संदिग्ध आता है तो बुलडोजर की कार्रवाई भी होगी। उन्होंने बताया कि इस केस में मौत के मामलों पर नजर रखी जा रही है और उन्हें अधिकारी लगातार अपडेट कर रहे हैं। 

गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मध्य प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में जितना काम भाजपा सरकार के समय में हुआ है, उससे पहले उतना आज तक नहीं हुआ है। भ्रष्टाचार का एक भी केस ऐसा नहीं कि अगर सामने आया और उस पर कार्रवाई न की गई हो। राहुल गांधी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, यदि आप भ्रष्टाचार कह रहे हैं तो बताए कि किस केस में क्या भ्रष्टाचार हुआ है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?

Blog4 weeks ago

‘हमारे संविधान ने कई उतार-चढ़ाव देखे’, गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगो बीच बोले CM योगी आदित्यनाथ।