Connect with us

Chandigarh

कांगड़ा वैली वेल्फेयर ऐसोसियेशन का वार्षिक समारोह आयोजित

Published

on

चंडीगढ़, सेक्टर 35 स्थित आईएमए काम्पलैक्स में कांगड़ा वैली वैल्फेयर ऐसोसियेशन में कांगड़ी संस्कृति से स्थानीय लोग अवगत हुये । मौका था ऐसोसियेशन का वार्षिक समारोह जिसमें हिमाचल के अप्रवासियों के साथ साथ स्थानीय लोग भी देवभूमि की सांस्कृतिक धरोहर से अवगत हुये।

कार्यक्रम की शुरुआत सभा के सूत्रधार स्वर्गीय एस भटनागर व पेटर्न स्वर्गीय राजेन्द्र गुप्ता को श्रृद्धांजलि अर्पण से हुई। प्रधान कुलदीप गुप्ता और सचिव अनुज महाजन ने ऐसोसियेशन की वार्षिक रिपोर्ट पेश की जबकि वित्त सचिव प्रदीप गुप्ता ने गत वार्षिक का लेखा जोखा सदस्यों के समक्ष रखा। बच्चों द्वारा कांगड़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हुये । युवा कलाकारों द्वारा पेश की गई नाटी व अन्य लोक नृत्यों ने खूब तालियां बटोरी।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषता पारम्परिक हिमाचली भोज – ‘धाम’ था जिसे विशेष रूप से नगरोटा से आमंत्रित किये भोटियों (रसोइयों) ने तैयार किया था। लोगों ने लगभग दस तरह के हिमाचली व्यंजनों का भरपूर लुत्फ उठाया और सफल आयोजन के लिये आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab11 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National11 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab19 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab20 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab20 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान