Connect with us

Chandigarh

एस.आई.टी. की पूछताछ के बाद सामने आए मजीठिया, पंजाब सरकार पर साधा तीखा निशाना

Published

on

चंडीगढ़ : एस.आई.टी. द्वारा करीब 7 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद बाहर आए अकाली नेता मजीठिया ने आते ही पंजाब सरकार पर तीखा निशाना साधा। मजीठिया ने कहा कि हाईकोर्ट ने जब उन्हें जमानत दी थी तो उसमें बहुत कुछ लिखा हुआ था। जब कोर्ट ने उन्हें राहत दे दी है, तो एस.आई.टी. बार-बार उन्हें क्यों तंग कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब सरकार की सोची-समझी साजिश है तथा उन्हें फंसाना चाहती है। वहीं मजीठिया ने पूर्व सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी को भी निशाने पर लिया और कहा कि आज चाहे चन्नी उनके साथ हमदर्दी जताते हैं, लेकिन यह केस उनके समय में ही दायर किया गया था। उन्होंने कहा कि वह आखिर तक लड़ाई लड़ेंगे और विरोधियों का जितना जोर लगता है, लगा लें। मजीठिया ने कहा कि पंजाब सी.एम. के खिलाफ जब कोई आवाज उठाने की कोशिश करता है, तो पंजाब सरकार उन्हें झूठे केस में फंसाकर दबाने की कोशिश करने लग जाती है। उन्होंने सी.एम. को खुला चैलेंज दिया और कहा कि मजीठिया को इतनी आसानी से कमजोर नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि वह जमकर लड़ाई लड़ेंगे। वह कानून का सम्मान करते हैं तथा सी.एम. मान की गीदड़ भमकियों से वह डरने वाले नहीं।

वहीं दूसरी तरफ मजीठिया को आम आदमी पार्टी ने जवाब दिया है। आप प्रवक्ता कंग ने कहा कि यह केस कांग्रेस के समय में दर्ज हुआ था, जिसमें मजीठिया से पूछताछ हो रही है। कंग ने कहा कि जमानत मिलने का यह मतलब नहीं कि आप पाक साफ हो, कानून अपना काम कर रहा है। मजीठिया को इस मामले में अपना सहयोग देना चाहिए। अगर वे नापाक साफ हैं तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं, लेकिन इस तरह के बेतुके बयान न दें। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग