Connect with us

Business

अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंचे मुकेश अंबानी

Published

on

बिजनेस डेस्कः देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार को छह फीसदी से अधिक तेजी आई। इससे कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 6.86 अरब डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंच गए। सोमवार को अंबानी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति रहे। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 108 अरब डॉलर पहुंच गई है। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 11.3 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भी 100 अरब डॉलर क्लब की दहलीज पर पहुंच गए हैं। सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 4.28 अरब डॉलर की तेजी आई।

गौतम अडानी
सोमवार को गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.28 अरब डॉलर की तेजी आई। अब उनकी नेटवर्थ 95.9 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 11.6 अरब डॉलर की तेजी आई है। अडानी इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में जुकरबर्ग के बाद दूसरे नंबर पर हैं। पिछले साल अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी और ग्रुप का मार्केट कैप आधे से भी कम रह गया था लेकिन अब ग्रुप काफी हद तक इसकी भरपाई कर चुका है।

दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ सोमवार को 5.49 अरब डॉलर की तेजी के साथ 204 अरब डॉलर पहुंच गई। हालांकि इस साल उनकी नेटवर्थ में 25 अरब डॉलर की गिरावट आई है जबकि पिछले साल उन्होंने 92 अरब डॉलर कमाए थे। जेफ बेजोस 186 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट (183 अरब डॉलर) तीसरे, बिल गेट्स (145 अरब डॉलर) चौथे, मार्क जकरबर्ग (145 अरब डॉलर) पांचवें, स्टीव बालमर (142 अरब डॉलर) छठे, लैरी पेज (137 अरब डॉलर) सातवें, सर्गेई ब्रिन (130 अरब डॉलर) आठवें, लैरी एलिसन (128 अरब डॉलर) नौवें और वॉरेन बफे (128 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। इस साल कमाई के मामले में जकरबर्ग पहले नंबर पर हैं। उनकी झोली में अब तक 16.5 अरब डॉलर आ चुके हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National6 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab7 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National7 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics9 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab11 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल