Connect with us

Business

साल 2024 के पहले दिन चमका सोना, फीकी पड़ी चांदी की चमक, चेक करें लेटेस्ट रेट

Published

on

बिजनेस डेस्कः नए साल के पहले दिन सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी की वायदा कीमतों में नरमी देखी गई। सोने के वायदा भाव 63,250 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। चांदी के वायदा भाव 74,350 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। बीते साल सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी गई।

MCX पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 22 रुपए की तेजी के साथ 63,225 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय सोना 63,278 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 63,289 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 63,181 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले साल दिसंबर महीने में 64,063 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी की चमक फीकी
सोने के उलट नए साल के पहले दिन चांदी के वायदा भाव की शुरूआत नरमी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 151 रुपए की गिरावट के साथ 74,279 रुपए के भाव पर खुला। इस समय इसने 74,370 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 74,220 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपए किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National32 mins ago

अबोहर में महिलाओं ने ‘जागो यात्रा’ निकालीःCM भगवंत मान का गारंटी पूरी करने पर किया धन्यवाद

Punjab5 hours ago

पंजाब प्रोग्रेसिव समिट का आज आखिरी दिन:CM समेत कई कंपनियों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद, दो दिन हुआ करोड़ों का निवेश

National6 hours ago

Punjab News: सम्मेलन को निवेशकों से मिल रहा जबरदस्त उत्साह पंजाब की प्रगति का प्रमाण: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

National6 hours ago

पंजाब को ग्लोबल एक्सपोर्ट हब बनाने की तैयारी, CM मान ने की 125% सब्सिडी और तीन बड़े प्रदर्शनी केंद्रों की घोषणा

Punjab6 hours ago

CM भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के चार वर्ष पूर्ण: प्रारंभिक देखभाल से लेकर लिवर ट्रांसप्लांट तक—पंजाब ने स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया