Connect with us

Blog

पंजाब-चंडीगढ़ में 28 फरवरी तक मौसम ड्राई:अमृतसर में कोहरा छाया, दिन में तेज धूप निकलेगी, अधिकतम तापमान बढ़ेगा

Published

on

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (सोमवार) से लेकर 28 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा। किसी भी तरह की मौसम गतिविधि नहीं होगी। हालांकि कुछ स्थानों पर धुंध जरूर छा सकती है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

जबकि अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। गत 24 घंटे में तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जबकि यह सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा है। भाखड़ा डैम पर 27.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

अमृतसर में धुंध हुई रिकॉर्ड

मौसम विभाग के मुताबिक कल सुबह अमृतसर में कोहरा दर्ज किया गया था। इस दौरान विजिबिलिटी 150 मीटर से भी कम रह गई थी। इस वजह से लोगों को दिक्कत भी आई। हालांकि दिन में धूप रहने से 25.4 से लेकर 27.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

चंडीगढ़ में 27.2 डिग्री तापमान रहा है। ऐसे ही अमृतसर में 25.9 डिग्री, लुधियाना में 26.8 डिग्री और पटियाला में 27.4 डिग्री तापमान रहा है। न्यूनतम तापमान भी आठ डिग्री से 13 डिग्री के बीच रहा है।

रात के तापमान में नहीं आएगा अंतर

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक आज राज्य में मौसम सूखा रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4°C की बढ़ोतरी होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Punjab4 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?

Blog4 weeks ago

‘हमारे संविधान ने कई उतार-चढ़ाव देखे’, गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगो बीच बोले CM योगी आदित्यनाथ।