Connect with us

Blog

चिकित्सा अनुदान एसिड अटैक पीड़िता का मौलिक अधिकारः हाईकोर्ट

Published

on

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसिड अटैक से संबंधित एक याचिका का निस्तारण करते हुए कहा कि चिकित्सा अनुदान एक मौलिक अधिकार है जो भारत में रहने वाले सभी व्यक्तियों के जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार से संबंधित है। एसिड अटैक पीड़ितों के लिए राज्य द्वारा मुफ्त चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है।

23 मई 2014 के शासनादेश में प्रस्तावित है कि पीड़ितों के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ में प्लास्टिक और पुनर्निर्माण सर्जरी विभाग में 25 बिस्तरों वाले विशेष वार्ड का प्रबंध किया गया है। पीड़ित को मुआवजा विधिवत गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा चोटों के आकलन के बाद दिया जाता है। मौजूदा मामले के तथ्यों पर विचार करने के साथ सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश का हवाला देते हुए आरोपियों को 5 लाख 26 हजार रुपए की राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। उक्त आदेश न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय और न्यायमूर्ति सुरेन्द्र सिंह प्रथम की खंडपीठ ने अलीगढ़ निवासी पीड़िता और उसके बेटे द्वारा दाखिल याचिका को स्वीकार करते हुए पारित किया। मांगी गई राशि पीड़िता द्वारा निजी अस्पताल में एसिड अटैक से जलने के कारण चिकित्सा उपचार पर खर्च की गई है।

 बता दें कि याचियों को देखभाल और पुनर्वास के लिए नियमावली 2015 के तहत अधिकतम पांच लाख की मुआवजा राशि पहले ही प्रदान की जा चुकी है। इसके बाद याचियों ने पुनः मुआवजे के भुगतान का दावा किया है जो उन्होंने मथुरा और जयपुर में इलाज के दौरान खर्च किए। हालांकि विपक्षियों/आरोपियों ने उपरोक्त राशि के भुगतान पर इस आधार पर आपत्ति जताई कि याची ने सरकारी अस्पताल के एक चिकित्सा अधिकारी द्वारा इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर करने के संबंध में यूपी नियमावली 2015 के नियम 12-ख के प्रावधानों का पालन नहीं किया है। इसके साथ ही एसिड हमले में 10% से कम चोट लगने के कारण पीड़िता का बेटा उक्त नियमावली के तहत मुआवजे का हकदार नहीं है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज