Connect with us

Blog

अलीगढ़ में दारोगा की गोली से महिला की हुई थी मौत, आरोपी उप निरीक्षक गिरफ्तार

Published

on

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के कोतवाली इलाके की एक पुलिस चौकी में गोली लगने से घायल हुई महिला की मौत के मामले के आरोपी पुलिस उप निरीक्षक (दरोगा) मनोज शर्मा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने यहां पत्रकारों को बताया, ‘‘आठ दिसंबर को पुलिस चौकी में उप-निरीक्षक मनोज शर्मा की पिस्तौल से चली गोली इशरत निगार (55) के सिर में लग गई थी। उनका यहां जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा था। 14 दिसंबर की रात उनकी मौत हो गयी थी।” उन्होंने बताया कि शर्मा की पिस्तौल से गोली लगने से महिला के घायल होने के तुरंत बाद शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 3O7 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, निगार पासपोर्ट सत्यापन के लिए एक पुलिस चौकी गई थी, इसी दौरान यह घटना हुई। घटना के बाद से उप निरीक्षक फरार था और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था और पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 

उप निरीक्षक की गिरफ्तारी के बाद नैथानी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से गहन जांच की जा रही है कि गोली ‘लापरवाही’ के कारण गलती से चली थी या नहीं। उन्होंने कहा कि पूरा पुलिस विभाग शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है और पूरा न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि शस्त्रागार के जिस मुंशी प्रभारी ने घटना से कुछ देर पहले हथियार सौंपा था, उसे आरोपी पुलिसकर्मी को हथियार सौंपने में लापरवाही बरतने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab10 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National10 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab18 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab19 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab19 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान