Connect with us

Blog

अगले साल अयोध्या में मस्जिद की आधारशिला रखे जाने की संभावना, शेख ने कहा- ताजमहल से भी अधिक सुंदर होगी मस्जिद

Published

on

मुंबई: अयोध्या में मस्जिद मोहम्मद बिन अब्दुल्ला की आधारशिला अगले साल रखे जाने की संभावना है और समारोह के लिए संतों, पीर एवं मौलवियों को आमंत्रित किया जाएगा। इस मस्जिद के निर्माण का काम इंडो-इस्लामिक क्क्रल्चरल फाउंडेशन (आईआईसीएफ) को सौंपा गया है।

इमाम-ए-हरम सहित सभी देशों के शीर्ष मौलवियों को किया जाएगा आमंत्रित
अयोध्या मस्जिद विकास समिति के अध्यक्ष हाजी अरफात शेख ने कहा कि जब मस्जिद अगले पांच से छह वर्षों में तैयार हो जाएगी, तो मक्का मस्जिद में नमाज का नेतृत्व करने वाले इमाम-ए-हरम सहित सभी देशों के शीर्ष मौलवियों को आमंत्रित किया जाएगा। भाजपा के नेता और महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष शेख ने कहा कि मस्जिद प्रतिष्ठित ताज महल से भी अधिक सुंदर होगी। शेख ने कहा, पैगंबर के नाम पर मस्जिद को मोहम्मद बिन अब्दुल्ला नाम दिया गया है। इसका निर्माण अयोध्या से 25 किलोमीटर दूर धन्नीपुर में एक अलग स्थान पर किया जाएगा। यह भूखंड अयोध्या में रास जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार यूपी सरकार द्वारा मुसलमानों को दिया गया है। इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के अध्यक्ष और मुख्य ट्रस्टी जुफर अहमद फारूकी ने कहा, हम अगले साल मस्जिद की आधारशिला रखने की उम्मीद कर रहे हैं।

कैंसर अस्पताल भी खुलेगा
शेख ने कहा कि इसके अलावा कैंसर के इलाज सहित दो अस्पताल खोले जाएंगे। साथ ही सभी धर्मों के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक शाकाहारी सामुदायिक केंद्र भी बनाया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज