Connect with us

World

गाजा से छूटे 12 बंधक, बदले में इजराइल ने रिहा किए 30 कैदी, नेतन्याहू बोले- हमास का होगा सफाया

Published

on

इंटरनेशनल डेस्क: फलस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास और इजराइल के बीच युद्धविराम के पांचवें दिन मंगलवार को हमास ने 12 बंधकों को रिहा कर दिया वहीं इजराइल ने उसकी जेलों में अब तक बंद रहे 30 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया। इजराइल ने कहा कि हमास द्वारा रिहा किए गए उसके 10 नागरिक और थाईलैंड के दो नागरिक इजराइल लौट आए। इसके बाद इजराइल ने फलस्तीन के कैदियों को रिहा कर दिया।

बुधवार रात दोनों ओर से अंतिम चरण में बंधकों और कैदियों के रिहा किए जाने के बाद युद्धविराम की समय सीमा समाप्त हो जाएगी। एक राजनयिक ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स और डेविड बार्निया युद्धविराम का वक्त बढ़ाने और अधिक बंधकों की रिहाई पर चर्चा करने के लिए कतर में हैं। इस युद्धविराम में कतर ने अहम मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। एक अमेरिकी अधिकारी ने भी बर्न्स के कतर में होने की पुष्टि।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की इस सप्ताह इस क्षेत्र की यात्रा करने की संभावना है। इजराइल ने हमास को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए ‘‘पूरी ताकत” से युद्ध पुन: शुरू करने की बात कही है। उसने कहा है कि प्रत्येक अतिरिक्त 10 बंधकों की रिहाई के लिए युद्ध विराम की अवधि को एक दिन आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन उसने युद्ध विराम समाप्त होने के बाद हमले शुरू करने की बात कही है, माना जा रहा है कि हमास बंधकों की रिहाई के बदले बड़ी मांगें रख सकता है।

हमास और अन्य चरमपंथियों ने सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल में हमला करके 240 लोगों को बंधक बना लिया था जिनमें से 160 अब भी उसके कब्जे हैं शेष को युद्धविराम के दौरान रिहा किया गया है। इजराइल की सेना ने कहा कि हमास ने जिन बंधकों को रिहा किया है उनमें नौ महिलाएं और 17 वर्षीय एक किशोर शामिल है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

नेतन्याहू ने भरी हुंकार, जानिए क्या बोले?
इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि उनका देश सभी बंधकों की वापसी, हमास के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है। वह अपने नागरिकों से वादा करते हैं कि अब गाजा इजराइली नागरिकों के लिए खतरा पैदा नहीं करेगा। इजरायली पीएम ने अपने आधिकारिक पोस्ट में लिखा, “हम अपने मिशन को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं: हमारे सभी अपहृत लोगों की वापसी, जमीन के ऊपर और नीचे हमास का सफाया और यह वादा कि गाजा अब इजरायल के नागरिकों के लिए खतरा पैदा नहीं करेगा।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज