Connect with us

Sports

क्या 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा होंगे कप्तान ? मुख्य टीम का हुआ चयन

Published

on

 क्रिकेट में उत्साह बढ़ाने के लिए करीब 18 साल पहले टी20 क्रिकेट की शुरुआत हुई थी. इस फॉर्मेट की लोकप्रियता को देखते हुए 2007 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया, जिसे भारत ने जीता. तब से लेकर अब तक 8 टी-20 वर्ल्ड कप खेले जा चुके हैं. हालांकि, टीम इंडिया दोबारा खिताब नहीं जीत सकी. अब इस सीजन में फिर से टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान कौन संभालेगा.

कुछ दिन पहले तक हर कोई सोच रहा था कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान होंगे. हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में करीब 14 महीने बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की टी20 में वापसी हुई है. रोहित ने सीरीज में कप्तानी की और मेहमान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया.

रोहित शर्मा ने तीसरे टी20 में तूफानी शतक लगाया और भारत की जीत के बाद यह लगभग साफ हो गया है कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप में वही टीम इंडिया के कप्तान होंगे. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के लिए 8 से 10 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है.

मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा, ”आगामी टी20 वर्ल्ड कप में कुछ काबिल खिलाड़ी बाहर बैठेंगे. यह खेल का हिस्सा है. हमने टी20 में कई खिलाड़ियों को आजमाया, उनमें से कुछ ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन जब मुख्य टीम का चयन हो गया है, उन्हें बाहर बैठना होगा.

भारतीय कप्तान ने कहा कि आगामी विश्व कप के लिए हमारे पास 25 से 30 खिलाड़ियों का पूल है। हालांकि हमने अभी तक विश्व कप टीम फाइनल नहीं की है, लेकिन मेरे दिमाग में 8 से 10 नाम हैं। वह इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे. रोहित के इस बयान से साफ है कि वह 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान होंगे और उन्होंने अपनी टीम लगभग तैयार कर ली है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?