Connect with us

Punjab

Punjab Police के जवान ने स्नेप चेट पर महिला से की दोस्ती, फिर सारी हदें की पार

Published

on

लुधियाना: पंजाब पुलिस में तैनात महानगर के एक पुलिसकर्मी की स्नेप चेट के जरिए एक लड़की से दोस्ती हो गई, जिसके बाद वह महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा। इसी बीच महिला को पता चला कि उक्त सिपाही शादीशुदा है, जो शादी का झांसा देकर करीब 2 साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़ित ने थाना दरेसी पुलिस को इस संबंधी शिकायत दी है। जांच के बाद स्थानीय पुलिस ने कांस्टेबल जसप्रीत सिंह समराला निवासी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात स्नेप चेट के जरिए जसप्रीत सिंह से हुई थी। जसप्रीत ने उसे शादी का झांसा देकर घर से भगा दिया। लिव-इन रिलेशनशिप में वह जसप्रीत के साथ मोती नगर इलाके में किराए के मकान में रहने लगी। इसी बीच उसे पता चला कि जसप्रीत शादीशुदा है। जसप्रीत से बात करने के बाद उसने माफी मांगी और कहा कि वह जल्द ही अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करेगा। वह उसकी बातों में आकर जसप्रीत के साथ रहने लगी। इस बीच जसप्रीत ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। अब तो जसप्रीत साफ कहने लगा कि वह उससे शादी नहीं करेगा। रोज-रोज के शारीरिक शोषण से तंग आकर उसने कानून का दरवाजा खटखटाया है। लंबी जांच के बाद जसप्रीत सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। केस दर्ज कराने के बाद भी उसे लगातार धमकी दी जा रही है।

लड़की ने शादी से किया इनकारः थानाध्यक्ष

 इस संबंध में पुलिस प्रमुख बलविंदर सिंह का कहना है कि जसप्रीत सिंह पीड़ित लड़की से शादी करना चाहता है, जो उसने पुलिस के सामने एफिडेविट में लिखकर दिया है, लेकिन पीड़ित लड़की शादी से इंकार कर रही है। इसके अलावा पंजाब पुलिस के आई.आर.सी. विभाग में कार्यरत जसप्रीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है और नोटिस जारी किया गया है, जल्द ही जसप्रीत को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज