Connect with us

Punjab

Onion Crisis: जालंधर, अमृतसर और लुधियाना प्याज को लेकर मची हाहाकार, जानें क्यों

Published

on

Onion

जालंधर: प्याज के दामों में आए उछाल को कंट्रोल करने के लिए एन.सी.सी.एफ. (नैशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर्स फैडरेशन) की तरफ से रिटेल में 25 रुपए प्रति किलो का आना वाला प्याज पिछले तीन दिनोें से मंडियों में नहीं पहुंच सका है। जालंधर, अमृतसर और लुधियाना की मंडियों में आखिरी बार शनिवार को ही प्याज का ट्रक भेजा गया था जिसके बाद से सस्ता प्याज सप्लाई नहीं किया गया।

मंडियों में अलवर का प्याज आने के बाद रिटेल में प्याज की कीमत 50 रुपए तक पहुंच गई है। हालांकि थोक में प्याज की कीमतें और भी कम है। बताया जा रहा है कि छठ पूजा होने के कारण लेबर का काम थम जाने से सप्लाई नहीं हो पाई। मंडियों में अब छठ पूजा के बाद ही सरकारी सस्ता प्याज बिकेगा।

हालांकि दीवाली के दिनों में मकसूदां सब्जी मंडी में प्याज की खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ भी बेहद कम रही। डिमांड कम होने के कारण प्याज की सप्लाई रुकने से कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। 100 रुपए में चार किलो प्याज छठ पूजा के बाद ही मंडियों में मिलेगा लेकिन बताया जा रहा है कि तब तक रिटेल में भी प्याज की कीमतों में काफी कमी आएगी। इससे पहले हर रोज 100 रुपए में चार किलो बिकने वाले प्याज की खपत 5 से 6 टन हो जाया करती थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab7 mins ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab31 mins ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab2 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab2 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू

Punjab2 hours ago

19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़े