Connect with us

Punjab

नगर निगम का बड़ा Action, इन इलाकों में बिल्डिगों को किया Seal

Published

on

महानगर में नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इस के तहत अवैध निर्माणों पर अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए गुरुवार को भी शहर के विभिन्न हिस्सों में 33 अवैध इमारतों को सील कर दिया। ये इमारतें नगर निगम के जोन ए और सी के अंतर्गत आने वाले इलाकों में स्थित हैं। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग नियमों का उल्लंघन कर इमारतों का निर्माण किया गया है। मालिकों को पहले नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने अवैध गतिविधियां बंद नहीं की, जिसके बाद गुरुवार को इमारतों को सील कर दिया गया।

सहायक नगर नियोजक (एटीपी) एम.एस. बेदी के नेतृत्व में जोन ए की टीम ने फील्ड गंज, माली गंज सहित अन्य इलाकों में 12 इमारतों को सील कर दिया। इसी तरह, एटीपी प्रदीप सहगल के नेतृत्व में जोन सी टीम ने डाबा-लोहारा रोड, सुआ रोड, ईस्टमैन चौक, गिल रोड और अन्य क्षेत्रों में स्थित 21 इमारतों को सील कर दिया। इनमें व्यावसायिक और औद्योगिक इमारतें शामिल हैं।

नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने बताया कि शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया है और बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों को अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने शहरवासियों से अवैध निर्माण रोकने और नगर निगम से बिल्डिंग प्लान मंजूर कराने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab17 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National17 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National18 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National19 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National20 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे