Connect with us

Punjab

कपूरथला में NRI महिला की हत्या के मामले से जुड़ी अहम खबर

Published

on

कपूरथला : लोहड़ी से एक दिन पहले विदेश से ससुराल आई एन.आर.आई. युवती की संदिग्ध परिस्थियों में मौत होने के मामले से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृत महिला के 5 वर्षीय बेटे को अदालत में पेश किया। इस दौरान ससुराल और मायके पक्ष द्वारा महिला के बेटे अरमान और महिला के शव की कस्टडी के लिए अपील की गई है। वहीं कोर्ट ने मृतक महिला के पति पर LOC जारी की है, इसके बाद मामले की अगली सुनवाई 3 फरवरी को होगी।

गौरतलब है कि लोहड़ी से एक दिन पहले विदेश से ससुराल आई एन.आर.आई. युवती की संदिग्ध परिस्थियों में मौत होने की सूचना मिली थी। युवती के शव को मोठांवाल पुलिस ने सिविल अस्पताल में रखवा कर जांच में जुट गई थी। इस उक्त मामले में जांच के दौरान खुलासा हुआ कि अपनी बहू को पैसों की खातिर सास-ससुर ने गला दबा कर मार डाला था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सास और ससुर को गिरफ्तार कर और यू.एस.ए. में बेटे के खिलाफ धारा 302 लगा पर्चा दर्ज किया था।

वहीं मृतक युवती की माता निर्मल कौर पत्नी जरनैल सिंह निवासी गांव बिलगा जिला जालंधर ने सुलतानपुर थाने में अपने बयान दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह यू.के. में रहती है। उन्होंने बताया कि उनकी लड़की राजदीप कौर की शादी मनजिंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव नानो मल्लियां सुलतानपुर लोधी के साथ करीब 9 साल पहले हुई थी। जब उनकी बेटी व दामाद अमेरिका में रहते थे और इनका 5 साल बच्चा भी है। महिला ने बताया के उनके दामाद का 19 जनवरी 2024 को फोन आया जिसने बताया कि उनकी बेटी राजदीप कौर कुछ बोल नहीं रही, जिसके चलते उसे अस्पताल में लेकर आए हैं।

मृतक युवती की मां ने जानकारी देते हुए बताया उनकी बेटी 12 जनवरी 2024 को परिवार में शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए बच्चे समेत भारत आई थी। महिला ने बेटी के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल वालों ने मिलीभगत करके मेरी बेटी को भारत बुलाया था। जबकि ससुराल परिवार में कोई शादी समारोह नहीं था। उनकी बेटी के पति मनजिंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, गुरदेव सिंह (ससुर) व सास ने उसके विरुद्ध साजिश रची है। यही नहीं उसकी बेटी को अस्पताल में भर्ती भी नहीं करवाया गया।

महिला ने बताया कि जब उसके ससुराल जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। बेटी की मौत के कारणों के बारे में जब ससुराल वालों से पूछा गया तो सभी ने अलग-अलग बयान दिए। सबने ही मौत का अलग-अलग कारण बताया। इसी बात से पूरे परिवार पर शक हो रहा है कि बेटी को मिली भगत से मौत के घाट उतारा गया है। यही नहीं उक्त सभी व्यक्तियों ने अपनी इच्छा से पोस्टमार्ट भी करवाया है। इनके द्वारा की कार्रवाई से वह सहमत नहीं थे। मां ने कहा कि बच्चा व दस्तावेज दिलवाए जाएं। परिवार वालों ने गुहार लगाई थी कि पोस्टमार्ट तो हो चुका है पर ससुराल परिवार को शव न दिया जाए और इनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज