Connect with us

Punjab

सुल्तानपुर लोधी में किसान की बेरहमी से हत्या, मोटरसाइकिल पर मिला शव

Published

on

पंजाब : कपूरथला जिले में एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई. रात को किसान के पास किसी का फोन आया। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया. लेकिन सुबह जब खून से लथपथ शव मिला तो पूरा गांव सन्न रह गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला सुल्तानपुर लोधी के हुसैनपुर बुल्हे गांव का है। मृतक किसान का गला किसी धारदार हथियार से काटा गया है और सिर पर चोट के निशान हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद कबीरपुर थाने की पुलिस ने मृत किसान के शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी।

डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बलवीर सिंह (55) पुत्र रेशम सिंह निवासी गांव हुसैनपुर बुल्हे के रूप में हुई है। पुलिस टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किसान बलवीर सिंह के पास सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे किसी का फोन आया। इसके बाद वह घर से चला गया और सुबह उसने देखा कि बलवीर सिंह का शव उसके भाई की मोटरसाइकिल पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?