Punjab
शिक्षा मंत्री ने किया सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान का शुभारंभ, विरासत-ए-खालसा में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम
![education minister - Earlynews24](https://earlynews24.com/wp-content/uploads/2024/02/education-minister.jpg)
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को स्थानीय विरासत-ए-खालसा ऑडिटोरियम में वर्ष 2024-25 के लिए सरकारी स्कूल प्रवेश अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सरकारी स्कूलों में शिक्षा क्रांति के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए तैयार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने टोल फ्री नं. 1800-180-2139 और सरकारी स्कूलों में मजबूत शैक्षिक अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करने वाली वेबसाइट www.epunjabschool.gov.in भी लॉन्च की।
इस मौके पर उन्होंने पंजाब के सभी शिक्षा अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़े मुकाम हासिल किये हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में रोल मॉडल बन गया है। उन्होंने कहा कि दशकों बाद सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार हुआ है. आज पंजाब के हजारों सरकारी स्कूलों में विकास कार्य चल रहे हैं और कक्षाएं बनाई जा रही हैं। स्कूलों में शौचालय, वाई-फाई, लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं।
शिक्षा मंत्री ने तीन छात्रों को प्रवेश देकर इस प्रवेश अभियान की शुरुआत की और पंजाब की शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने के लिए एक जागरूकता वैन को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने मिशन शत प्रतिशत एवं प्रवेश अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले शिक्षक को विशेष सम्मान दिया। हरजोत बैंस ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ लंच भी किया और उनका हौसला बढ़ाया.