Connect with us

Punjab

Sukhbir Badal पर हमले की साजिश नाकाम, पंजाब पुलिस ने दिखाई सतर्कता

Published

on

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष Sukhbir Badal पर आज अमृतसर में श्री दरबार साहिब के बाहर जानलेवा हमला किया गया। राहत की बात यह है कि इस हमले में सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए।

फायरिंग और गिरफ्तारी

घटना के दौरान हमलावर ने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पंजाब पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के चलते सुखबीर सिंह बादल सुरक्षित रहे।
हमलावर की पहचान नारायण सिंह चौड़ा के रूप में हुई है, जो डेरा बाबा नानक के निवासी हैं। हमलावर को मौके पर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

श्री हरमंदिर साहिब में दर्शन करने के दौरान सुखबीर सिंह बादल के लिए पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हमलावर ने कथित तौर पर कहा कि उसने हमला इसलिए किया क्योंकि सुखबीर बादल ने “सारे अपराध कबूल कर लिए” हैं। पंजाब पुलिस की सतर्कता ने इस हमले को नाकाम कर दिया।

हमले की साजिश: श्री दरबार साहिब के पवित्र परिसर में ऐसा हमला, पंजाब के हालात खराब करने की साजिश मानी जा रही है।

सुरक्षा की तारीफ: पुलिस की तेजी और सुरक्षा प्रबंधों की बदौलत सुखबीर बादल और वहां मौजूद अन्य श्रद्धालु सुरक्षित रहे।

घटना के समय सुखबीर सिंह बादल श्री हरमंदिर साहिब में सेवा कर रहे थे। वह पहले ही श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा तनखैया घोषित किए जा चुके हैं, जिससे उनकी उपस्थिति पहले से ही चर्चा में थी। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में हमले के पीछे व्यक्तिगत कारण बताए जा रहे हैं, लेकिन इसके पीछे किसी संगठन या साजिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है।

पंजाब पुलिस ने अपनी सतर्कता से बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। उम्मीद है कि जांच से इस हमले की असल वजह जल्द सामने आएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab41 mins ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू

Punjab46 mins ago

19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़े

Punjab53 mins ago

जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1,100 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब के विकास को बल मिलेगा: संजीव अरोड़ा

Punjab1 hour ago

युवा भारत को श्री गुरु रविदास जी के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला देश बनाने के लिए आगे आएं — Manish Sisodia

National17 hours ago

पंजाब में समान विकास सुनिश्चित करने के लिए पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण करवाया जाएगा:CM भगवंत सिंह मान