Connect with us

Punjab

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के खातमे के लिए चलाया अभियान

Published

on

नवांशहरः डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए शुक्रवार-ड्राई-डे अभियान के तहत नवांशहर जिला स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनिया के नेतृत्व में डेंगू के लारवा की जांच के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य टीमों ने कबाड़ी की दुकानों पर पुराने टायरों और टूटे हुए डिब्बों में मच्छर पैदा करने वाले डेंगू के लारवा की जांच की और जिन जगहों पर डेंगू का लारवा मिला, उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया।

इस अवसर पर डॉ. सोनिया ने आम लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि रिहायशी इलाकों के आसपास पानी जमा होने से मच्छरों की पैदावार बढ़ रही है, जिसे रोकना बेहद जरूरी है। रुके हुए पानी से होने वाली बीमारियों को रोकना हर नागरिक का पहला कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा डेंगू लारवा की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर बी.ई.ई. मनिंदर सिंह के अलावा अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab5 mins ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा, सुविधाओं और मरीजों की देखभाल का जायजा लिया

Punjab20 mins ago

PRTC सदस्यों और परिवहन कर्मियों को स्वास्थ्य सुरक्षा दायरे में लाया गया, भगवंत मान सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार पूरे पंजाब में किया

Punjab17 hours ago

दूसरों को बाहरी कहने से पहले सुनील जाखड़ बताएं कि मोगा में रैली करने आए आपके नेता कोटकपूरा से आए थे? Baltej Pannu

National17 hours ago

AAP नेताओं ने संसद में पंजाब के ज़रूरी मुद्दों को नज़रअंदाज़ करने के लिए राघव चड्ढा की आलोचना की

National18 hours ago

मोगा की रैली में CM मान का ऐलान:‘30 दिन तकसीम’ योजना शुरू; आढ़तियों की हड़ताल पर सख्त रुख; 2027 के लिए मांगा जनादेश