Connect with us

Punjab

युवक कर रहा था यह हरकत, चढ़ा STF के हत्थे

Published

on

STF caught a boy in punjab

लुधियाना : कुत्तों की खरीद फरोखत का काम करने की आड़ में हेरोइन की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को एस.टी.एफ. ने काबू किया है। आरोपी अविषेक उर्फ अवि है जोकि वाल्मीकि मोहल्ला की गली नंबर 1 का रहने वाला है। उसके कब्जे से 510 ग्राम हेरोइन और सप्लाई में इस्तेमाल एक्टिवा बरामद की है। थाना दरेसी में आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल कर उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

जानकारी देते हुए एस.टी.एफ. के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस टीम दरेसी इलाके में मौजूद थी। इस दौरान उन्हे सूचना मिली थी कि आरोपी अविषेक नशा बेचने का धंधा करता है। जोकि एक्टिवा पर नशा सप्लाई करने के लिए जा रहा है। इसलिए उनकी टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर आरोपी को रोक लिया। जब उसकी एक्टिवा की डिक्की चैक की गई तो उसने डिक्की के अंदर हेरोइन छुपाकर रखी हुई थी। जोकि पुलिस ने बरामद कर ली।

शुरूआती पूछताछ में आरोपी अविषेक ने बताया कि वह कुत्तों को खरीदने और बेचने का काम करता है। उसकी आड़ में वह नशा भी सप्लाई करता है। वह घाटी मोहल्ला के रहने वाले ऋषि घई नाम के व्यक्ति से थोक के भाव में हेरोइन खरीदता है और फिर उसकी पुड़ियां बनाकर अलग-अलग जगह अपने ग्राहकों बेचता है। इसके अलावा पुलिस को पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का एक केस दर्ज है। जोकि उस केस में काफी महीने जेल में रह चुका है। जो कुछ महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह नशा आगे किन-किन लोगों को बेचता है, इसके अलावा इस नशा तस्करी के धंधे में उसके साथ कौन-कौन शामिल है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab35 mins ago

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी के 28 हजार से ज्यादा स्मार्टफोन अब ‘ड्रग जनगणना’ में होंगे इस्तेमाल

Punjab1 hour ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab2 hours ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab3 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab4 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू