Punjab
बेखौफ स्नेचरों के हौसले बुलंद, रिक्शा में जा रही महिला को बनाया निशाना
![bekhauf - Earlynews24](https://earlynews24.com/wp-content/uploads/2023/11/bekhauf.jpg)
जालंधर : बेखौफ स्नेचरों व चोरों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा है व शहर का लॉ एंड ऑर्डर काफी बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। ऐसा ही एक मामला पुलिस लाइन के बिल्कुल सामने से आया है। मिली खबर के अनुसार बेखौफ स्नेचरों ने पुलिस लाइन के बिल्कुल सामने रिक्शा पर बाजार जा रही महिला से पर्स झपट लिया।
यह घटना सीसीटीवी में रिकॉड हों गई है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि 2 मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने रिक्शा में जा रही एक महिला का पर्स झपट लिया और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार महिला बाजार खरीदारी के लिए जा रही थी। इतने में बस स्टैंड की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवक आए और एकदम से रिक्शा पर बैठी महिला सुनीता का पर्स झपट कर भाग गए। इस सारे घटनाक्रम में महिला रिक्शा से गिरते हुए बाल बाल बची। महिला ने शोर मचाया, लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब हो गए थे।