Connect with us

Punjab

पूर्व CM हत्याकांड के आरोपी आतंकी जगतार सिंह हवारा को कोर्ट ने दी बड़ी राहत

Published

on

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ की अदालत ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकवादी जगतार सिंह हवारा को लेकर अहम फैसला सुनाया है। मिली खबर के अनुसार अदालत ने बड़ी राहत देते हुए जगतार सिंह हवारा को बरी कर दिया है। बताया जा रहा है कि हवारा को ये राहत आरडीएक्स से जुड़े एक मामले में मिली है। आरडीएक्स मामले में जगतार सिंह हवारा के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस कोर्ट में सबूत पेश नहीं कर पाई, जिसके चलते अदालत ने उसे बरी कर दिया।

गौरतलब है कि जगतार सिंह हवारा ने अपने साथियों से इस धमाके को अंजाम देने के लिए कहा था। उसने अपने साथियों कमलजीत सिंह और परमजीत सिंह को आरडीएक्स उपलब्ध कराया था। इस मामले में पुलिस का गवाह कई दिनों से गवाही के लिए नहीं आ रहा था। अब कोर्ट में पुलिस ने उसकी मौत की जानकारी दी है। अदालत में सबूतों के अभाव के चलते जगतार सिंह हवारा को बरी कर दिया गया है। हवारा अभी भी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने 2005 में सेक्टर-35 के किसान भवन चौक से आतंकी जगतार सिंह हवारा के 2 साथियों कमलजीत सिंह और परमजीत सिंह को आरडीएक्स के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद इन आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर-36 में आईपीसी की धारा 121, 121ए, 122, 153, 120बी, आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 45 और 6 के तहत सेक्टर-12 में मामला दर्ज किया गया। इन दोनों से पूछताछ के दौरान आतंकी हवारा का नाम सामने आया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National3 hours ago

Mohali में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू: मिडिल ईस्ट को छोड़ कई देशों के उद्यमी ले रहे भाग, CM Mann ने किया उद्घाटन।

National4 hours ago

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को 90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

National4 hours ago

अदालत द्वारा ईमानदारी साबित होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने CM भगवंत सिंह मान के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका

National4 hours ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले AAP नेता अमन अरोड़ा के 6 सवाल, बोले—‘जुमलें’ नहीं जवाब लेकर आएं गृह मंत्री

National4 hours ago

पंजाब में मान सरकार का ‘मिशन रोजगार’, 818 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र; अब तक 65264 को मिली सरकारी नौकरी