Connect with us

Punjab

पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पर लगाई फटकार

Published

on

High court scolds Punjab government

चंडीगढ़: पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा की जमानत के बावजूद हिरासत में रखने पर सोमवार को हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जमकर फटकार लगाई और कहा कि अगर सोमवार शाम तक उनकी रिहाई नहीं हुई तो अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पंजाब सरकार की ओर से पेश हुए वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि सोमवार को ही साढ़े सात बजे तक उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। इस जानकारी पर हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया।

जीरा के भाई ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कुलबीर जीरा की गिरफ्तारी को अवैध बताया था। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को याचिका का निपटारा करते हुए कहा था कि गिरफ्तारी एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रैट के आदेश पर की गई है और ऐसे में इसे अवैध नहीं कहा जा सकता। कोर्ट ने जीरा के भाई को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रैट के आदेश को चुनौती देने की छूट दे दी थी। शनिवार को इसी आदेश को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की गई थी। हाईकोर्ट ने याचिका पर सरकार को नोटिस जारी कर जिस शिकायत के आधार पर एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी, उस शिकायत को कोर्ट के समक्ष पेश करने के आदेश दिए थे।

सोमवार को सुनवाई आरंभ हुई तो हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा कि कैसे आई.पी.सी. की धारा 104 और 151 के तहत बिना किसी आदेश के 24 घंटे के बाद भी जीरा को हिरासत में रखा गया। सरकार ने बताया कि शाम साढ़े 7 बजे तक जीरा को रिहा कर दिया जाएगा जिसके बाद रूपनगर जेल में बंद कुलबीर जीरा को अदालत द्वारा जमानत देने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज