Punjab
पंजाब में बड़ी वारदात,पति ने करवाचौथ के दिन पत्नी को ऊतारा मौत के घाट
लुधियाना : करवा चौथ के दिन 85 वर्षीय रिटायर्ड सरकारी अधिकारी जिला अटार्नी ने अपनी 80 वर्षीय पत्नी को मौत के घाट ऊतार दिया। पति ने छूरे के एक वार से पत्नी का कम तमाम कर दिया और पटियाला के एक गांव में रहने वाले बेटे को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान मनजीत कौर निवासी गुरदेव नगर के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने बताया कि हरचरण सिंह रिटा. जिला अटार्नी (डी.ए. लीगल) है। जोकि अपनी पत्नी के साथ गुरदेव नगर इलाके में रहता है। परिवार में काफी समय से घरेलू क्लेश चल रहा था। हरचरण सिंह अपनी पत्नी के साथ घर में रहता था। जबकि बेटा पटियाला के निकट एक गांव में अपने परिवार केसाथ रहता है। हरचरण सिंह डिप्रेशन का शिकार है। प्रभारी ने बताया कि हरचरण सिंह का बुधवार दोपहर को पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद हरचण सिंह ने छुरे से पत्नी पर हमला कर दिया। सिर में लगे एक ही वार से मंजीत कौर की मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर सिवल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। इस मर्डर केस की जांच वीरवार से शुरू होगी।