Connect with us

Punjab

पंजाब के 4 जिलों में कोहरे का अलर्ट, राज्य के 9 शहर शिमला-धर्मशाला से भी ज्यादा ठंडे

Published

on

पंजाब डैस्क : पंजाब के चार जिलों में घना कोहरा देखने को मिला है. मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण पंजाब में शीतलहर जारी है और आने वाले दिनों में शहरों का तापमान और गिरेगा. मंगलवार सुबह पंजाब के औसत तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई.

पंजाब के 4 जिलों में कोहरे का अलर्ट

पंजाब के होशियारपुर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और नवांशहर में मंगलवार सुबह घना कोहरा देखा गया. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पंजाब में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसके बाद लोगों को सुबह के समय सावधान रहने के निर्देश जारी किए गए हैं.

मौसम विभाग ने पंजाब के शहरों के न्यूनतम तापमान का डेटा साझा किया है. जिसमें पंजाब के 9 जिलों का तापमान शिमला और धर्मशाला से भी कम है. अमृतसर, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर, मोगा और रोपड़ ऐसे जिले हैं जहां तापमान 4 से 6 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. जबकि शिमला और धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया।

अमृतसर शहर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पिछले दिन अमृतसर 3.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा. आज धूप रहेगी और अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा.

जालंधर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया. जालंधर के बाहरी इलाकों में सुबह घना कोहरा देखने को मिला. आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.

लुधियाना का न्यूनतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 2.7 डिग्री कम दर्ज किया गया. मंगलवार सुबह लुधियाना का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा. आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज