Connect with us

Punjab

नेशनल हाईवे पर किसानों के धरने पर  CM मान ने साधा निशाना, Tweet कर कही ये बात

Published

on

पंजाब डेस्क : अपनी मांगों को लेकर घरने पर बैठी किसान जत्थेबंदियों को लेकर पंजाब के सी.एम. भगवंत मान का बयान सामने आया है। सी.एम. मान ने ट्वीट कर किसान जत्थेबंदियों से कहा कि ” मेरी किसान यूनियनों से विनती है कि हर बात पर सड़कें रोक कर आम लोगों को अपने खिलाफ न करो… सरकार से बात करने के लिए चंडीगढ़ का पंजाब भवन, सचिवालय, कृषि मंत्री का दफ्तर और मेरा दफ्तर व घर है… न की सड़कें… अगर यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं कि जब आपको धरने के लिए लोग नहीं मिलेंगे… लोगों की भावनाएं समझो।”  

PunjabKesari

आपको बता दें कि किसानों द्वारा धन्नोवाली के पास नेशनल हाईवे पर अपनी मांगों को लेकर धरना लगाया गया है। इस धरने के कारण हजारों लोग जाम में फंसे रहे। मरीजों को लेकर जाने वाली एम्बूलैंसें भी जाम में फंसी रहीं। बसों में जाने वाले यात्रियों को लगे जाम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि बसें भी अड्डे से बाहर नहीं निकल सकीं। फगवाड़ा की तरफ जाने वाले लोगों को कैंट रोड से निकल कर जाना पड़ा लेकिन आगे जाकर वह फिर जाम में फंस गए। जाम के कारण लोगों को भारी नुक्सान झेलना पड़ा है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी के 28 हजार से ज्यादा स्मार्टफोन अब ‘ड्रग जनगणना’ में होंगे इस्तेमाल

Punjab2 hours ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab3 hours ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab4 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab4 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू