Connect with us

Punjab

जीजा जी ने हद ही कर दी… साली के प्यार में इतने पागल हुए कि कर गए कांड

Published

on

Molestation done with sister in law

श्री माछीवाड़ा साहिब: माछीवाड़ा पुलिस ने नाबालिग साली को शादी का झांसा देकर वरगला कर ले जाने के आरोप में जीजा ईश्वर कुमार निवासी गांव फनण, थाना उदा किशनगंज, जिला माधोपुर (यू.पी.) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नाबालिग लड़की सीमा कुमारी (काल्पनिक नाम) के पिता ने पुलिस को बयान दर्ज कराया कि वह माछीवाड़ा निकट गांव का रहने वाला है और अपने परिवार के साथ एक किसान की मोटर पर रहता है। उनकी बड़ी बेटी की शादी ईश्वर कुमार से हुई है और दोनों बेटी व दामाद कल उनके घर आए थे। पिछले 3 अक्तूबर को उनका दामाद ईश्वर कुमार अपनी पत्नी को यह कहकर मेरे घर छोड़ गया कि वह खन्ना से ट्रेन द्वारा छत्तीसगढ़ जा रहा है। 

बयानकर्त्ता के अनुसार वह काम से कहीं गया था और घर में उसकी पत्नी, बड़ी बेटी और छोटी बेटी सीमा कुमारी मौजूद थीं। करीब एक बजे उनका दामाद ईश्वर कुमार घर आया और उनकी नाबालिग लड़की सीमा कुमारी जो रिश्ते में उसकी साली लगती है, को शादी के लिए झांसा दे वरगला कर ले गया। परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की और जब कोई जानकारी नहीं मिली तो इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। माछीवाड़ा पुलिस ने इस संबंध में ईश्वर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab13 mins ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab36 mins ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab2 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab2 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू

Punjab3 hours ago

19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़े