Connect with us

Punjab

गगनप्रीत की गेंदबाजी से सिमटा बिहार

Published

on

चंडीगढ़ :- मैच में गगनप्रीत सिंह द्वारा चटकाई गई कुल सात विकेट के चलते पुणे में खेली जा रही विजय मर्चेंट ट्रॉफी के एक लीग मैच में चंडीगढ़ ने बिहार को एक पारी और 17 रनों से हराया। चंडीगढ़ की पहली पारी में 450/7 (पारी घोषित) के जवाब में बिहार 267 रनों पर आल आउट हो गई जबकि दूसरी पारी में भी चंडीगढ़ के गेंदबाजों ने अपना वर्चस्व कायम रख विपक्षी टीम को 166 रनों पर ढेर कर मैच अपने नाम किया।

इससे पूर्व मैच के तीसरे दिन अपने ओवरनाईट स्कोर 255/5 में मात्र 12 रन ही जोड़ पाई और 267 में सिमट गई जिसका श्रेय गगनप्रीत सिंह (6/125) को गया जिन्होंनें पारी में कुल छह विकेट चटकाये। अंकन लटका (2/19) और शिलोक रैना (2/27) ने दो दो विकेट चटकाये। कप्तान आदर्श सिन्हा (80) टॉप स्कोरर रहे जबकि ललितेश्वर भदौरिया ने 62 रनों का योगदान दिया।

183 रनों से पीछे चल रही बिहार की दूसरी पारी की शुरुआत भी निराशाजनक रही। 71 रनों पर आधी टीम पॅव्हिलियन लौट चुकी थी। लंच के बाद भी बिहार मैच में वापसी नहीं कर सका और 166 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। शिलौक रैना (3/36) ने सर्वाधिक तीन विकेट लिये जबकि मार्कंडेय पंचाल (2/15) और अंकन लटका (2/44) ने दो दो विकेट चटकाये।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी के 28 हजार से ज्यादा स्मार्टफोन अब ‘ड्रग जनगणना’ में होंगे इस्तेमाल

Punjab2 hours ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab3 hours ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab4 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab4 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू