Connect with us

Punjab

आम आदमी पार्टी के 11 साल पूरे, सी.एम. मान ने ट्वीट कर कही ये बात

Published

on

पंजाब डेस्कः आज 26 नवम्बर को आम आदमी पार्टी (आप) की स्थापना को 11 साल पूरे हो गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया रूबरू होकर इस स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इस जानकारी को सांझा किया है। 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ‘आज ही के दिन साल 2012 में देश के आम आदमी पार्टी की स्थापना की गई थी। इस पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव और कई कठिनाइयां देखी हैं लेकिन हम सभी के जज्बे और जुनून में कोई कमी नहीं आई। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज जनता के प्यार और आशीर्वाद से एक छोटी-सी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी में तबदील हो गई है, जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, हम सभी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और जनता के लिए काम करते रहेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।’

साथ ही, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी के 11 साल पूरे होने पर खुशी जताते हुए ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को ट्वीट के जरिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री मान ने लिखा ’11 साल का शानदार सफर…, जिस दिन से शुरू किया, उसी दिन से मेरी नजर मेरी मंजिल पर है। ‘आंखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा…, अरविंद केजरीवाल जी आपको बधाई….’

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement