Connect with us

National

पीठ पर बैग, हाथों में झंडा लिए उड़ीसा से अयोध्या के लिए चले दो रामभक्त, 40 दिन मे करेंगे 14000 किमी की यात्रा

Published

on

devotees left for ayodhya from orissa

राम मंदिर में पूजा करने के लिए ओडिशा के दो युवक पैदल ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या की यात्रा पर निकल पड़े हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को निर्माणाधीन राम मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। ओडिशा से पैदल निकले दोनों युवकों के 22 जनवरी तक अयोध्या पहुंचने की संभावना कम हैं, क्योंकि राज्य के गंजाम जिले के ब्रह्मपुर शहर से 1,400 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने में उन्हें 40 दिन से अधिक लग सकते हैं।

अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रविवार को 22 वर्षीय दोनों दोस्त चंदपुर इलाके के निवासी कुरेश बेहेरा और कनिशी के निवासी सोनू बिसोई ने ब्रह्मपुर शहर के पास राम मंदिर में पूजा की। पीठ पर बैग और हाथों में झंडे लिए जब दोनों यात्रा के लिए रवाना हो रहे थे तब मंदिर में एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाये और उनका उत्साहवर्धन किया। अगले 10-15 किलोमीटर तक कुछ लोग भी उनके साथ रहे।

बेहेरा ने कहा कि इस दौरान उन्हें एकजुटता के सुखद क्षण का अहसास हुआ। महिलाओं सहित कई लोगों ने उनकी यात्रा के पहले दिन ‘जय श्री राम’ के नारे के साथ उनका स्वागत किया। बेहरा ने कहा, ‘‘अगले 40 दिनों में अयोध्या पहुंचने के लिए हमने हर दिन 30-35 किमी पैदल चलने का लक्ष्य रखा है। हम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे लेकिन हम बाद में वहां पहुंच कर प्रार्थना और पूजा करेंगे।”

बिसोई ने कहा, ‘‘हम अयोध्या में मंदिर में विराजमान राम लला के दर्शन करना चाहते हैं। हमने अपनी यात्रा पर निकलने से पहले अपने गांव में भगवान राम का आशीर्वाद लिया है।” बेहेरा और बिसोई दोनों निजी कंपनियों में काम करते हैं। उन्होंने रात में सड़क किनारे मंदिरों में रुकने और आध्यात्मिक मार्ग अपनाने की आवश्यकता पर लोगों को जागरुक करने की योजना बनाई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab10 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National10 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National11 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National12 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National13 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा