Connect with us

National

पीएम मोदी ने अजमेर दरगाह के लिए भेजी चादर, मुस्लिम समुदाय के लोगों से कही ये बात

Published

on

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मुस्लिम समुदाय के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उन्हें एक चादर भेंट की जिसे उनकी ओर से अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान मैंने पवित्र चादर पेश की, जिसे ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के दौरान मशहूर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाया जाएगा।”

इस मुलाकात के दौरान अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य तारिक मंसूर तथा कुछ अन्य लोग मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अजमेर शरीफ के लिए चादर भेंट की स्मृति ईरानी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हज़रत ख़्वाजा गरीब नवाज़ के 812वें उर्स के मौके पर, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज मुस्लिम समाज से आए हुए लोगों को चादर सुपुर्द की।” उन्होंने कहा, ‘‘हमारा देश विविधता में एकता का उत्सव मनाते हुए आज तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है। सूफी संतों के आशीर्वाद से देश इसी तरह तरक्की करे और देशवासियों के जीवन में सेहत-सलामती बरकरार रहे।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab17 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National17 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National18 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National19 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National20 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे