Connect with us

National

जम्मू-कश्मीर के रियासी में भूस्खलन हादसा, घर में सो रही 1 महिला और 3 बच्चों की मौत

Published

on

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के रियासी में भूस्खलन से दर्दनाक हादसा हो गया। महोर उपमंडल के चसाना गांव में आज सुबह घर के पास भूस्खलन के कारण एक मिट्टी का घर ढह गया। हादसे में दो महीने के बच्चे, उसकी मां और दो अन्य बच्चों की मौत हो गई।

रियासी के डिप्टी कमिश्नर स्पेशल पाल महाजन ने रविवार को हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान क्षेत्र में भारी से मध्यम बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है।

कई जगहों पर भूस्खलन और हिमस्खलन हो रहा है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार (3 मार्च) को लगातार दूसरे दिन बंद रहा। रामबन जिले के ढालवास इलाके में भूस्खलन के कारण सड़क पर मलबा जमा हो गया है। शनिवार (2 मार्च) को मुगल रोड पर बर्फबारी हुई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab22 mins ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab45 mins ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab2 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab3 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू

Punjab3 hours ago

19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़े