Connect with us

National

मिस्र की लड़की करीमन ने गाया देशभक्ति गीत ‘देश रंगीला’, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने की तारीफ

Published

on

काहिराः परंपरागत भारतीय घाघरा चोली पहने हुए ‘देश रंगीला’ देशभक्ति गीत गाने वाली मिस्र की एक युवती की सराहना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं ने की है। यहां भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में गीत गाती हुई लड़की का वीडियो क्लिप दूतावास द्वारा जारी किए जाने के कुछ घंटे बाद प्रधानमंत्री ने उसकी प्रशंसा की। 

मिस्र में भारतीय मिशन के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर रविवार शाम को लिखा गया, ‘‘मिस्र की युवती करीमन ने ‘इंडिया हाउस’ में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में देशभक्ति का गीत ‘देश रंगीला’ प्रस्तुत किया। उसके सुमधुर गायन और सही उच्चारण ने बड़ी संख्या में भारतीयों और मिस्र वासियों को प्रभावित किया।” 

इसके 24 घंटे से भी कम समय के भीतर प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मिस्र की करीमन की यह प्रस्तुत सुरीली है। मैं इस प्रयास के लिए उन्हें बधाई देता हूं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।” 

विदेश मंत्री एस जयशंकर और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट को साझा किया। मोदी की प्रशंसा के बाद एक मिनट के इस वीडियो को छह लाख से अधिक बार देखा गया। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

पंजाब प्रोग्रेसिव समिट का आज आखिरी दिन:CM समेत कई कंपनियों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद, दो दिन हुआ करोड़ों का निवेश

National4 hours ago

Punjab News: सम्मेलन को निवेशकों से मिल रहा जबरदस्त उत्साह पंजाब की प्रगति का प्रमाण: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

National4 hours ago

पंजाब को ग्लोबल एक्सपोर्ट हब बनाने की तैयारी, CM मान ने की 125% सब्सिडी और तीन बड़े प्रदर्शनी केंद्रों की घोषणा

Punjab4 hours ago

CM भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के चार वर्ष पूर्ण: प्रारंभिक देखभाल से लेकर लिवर ट्रांसप्लांट तक—पंजाब ने स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया

National4 hours ago

हमें उम्मीद थी कि अमित शाह पंजाब के लिए MSP, कर्ज माफी या खास पैकेज की बात करेंगे, लेकिन वह सिर्फ पंजाबियों को भला-बुरा कहकर ही चलते बने: CM मान