Connect with us

National

CG Election 2023: बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम को दी चुनौती, बोले- मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें और जीतकर दिखाएं बघेल

Published

on

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर प्रचार के दौरान कथित हमले के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी से नाराज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बघेल को राज्य के किसी भी विधानसभा सीट से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का भी आरोप लगाया। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री बघेल ने शुक्रवार को कहा था, ‘‘बृजमोहन के सामने किसी दूसरे को गुंडा कहना मतलब गुंडा शब्द का अपमान करना है।”

भाजपा नेता ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री कहते हैं कि बृजमोहन ने हार से बचने के लिए यह नाटक किया है तो मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनौती देता हूं कि स्थान वे तय कर लें, जहां से वे चुनाव लड़ना चाहते हैं, मैं उनसे मुकाबला करने के लिए तैयार हूं।” अग्रवाल ने आरोप लगाया, ‘‘जनसंपर्क के दौरान मुझ पर महापौर के निर्वाचन क्षेत्र अब्दुल रऊफ वार्ड में हमला किया गया। मेरे सुरक्षाकर्मियों ने मुझे पीछे खींच लिया तो बड़ी दुर्घटना नहीं हो पाई। मैं सात बार का विधायक हूं। लेकिन इस हमले के बाद मुख्यमंत्री की जो प्रतिक्रिया आई वह बेहद हैरान करने वाली और गैर जिम्मेदाराना थी।” उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अपराधियों के लिए दो शब्द बोलने की बजाय मुख्यमंत्री ने मुझ पर ही अपशब्दों का प्रयोग कर दिया और अपराधियों को संरक्षण देने के लिए खड़े हो गए।”

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस प्रकार की भाषा का मेरे विरुद्ध उपयोग कर रहे हैं उससे मैं बहुत आहत हूं और इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करूंगा। मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराऊंगा।” रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि जब वह राजधानी रायपुर में अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे तब उन पर हमला किया गया।

अग्रवाल ने इस घटना को सुनियोजित और लक्षित घटना करार देते हुए कहा था कि जिन लोगों ने उन पर कथित तौर पर हमला किया, वे (कांग्रेस नेता और रायपुर महापौर) एजाज ढेबर और उनके भाई अनवर ढेबर के सहयोगी हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया तथा इस मामले में मोहम्मद साजिद खान उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया गया। जमानती अपराध होने के कारण उसे मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?

Blog4 weeks ago

‘हमारे संविधान ने कई उतार-चढ़ाव देखे’, गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगो बीच बोले CM योगी आदित्यनाथ।