Connect with us

National

मिजोरम विधानसभा चुनाव में 80.66% मतदान, वोट डालने में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं

Published

on

Mijoram

आइजोलः चालीस सीटों वाली मिजोरम विधानसभा के लिए सात नवंबर को हुए चुनाव और कल हुए पुनर्मतदान के बाद कुल मतदान 80.66 प्रतिशत रहा। राज्य निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हालांकि कुल मतदान प्रतिशत का पता तीन दिसंबर को मतगणना के दिन ही चलेगा क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से हुए मतदान में डाक मतपत्र को शामिल नहीं किया जाता है। अधिकारियों ने कहा कि सेवा मतदाताओं के वोट मतगणना के शुरू होने तक प्राप्त हो सकते हैं। 

आइजोल दक्षिण-3 विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले मुआलुंगथु मतदान केंद्र पर शुक्रवार को पुनर्मतदान हुआ जिसमें मतदान प्रतिशत 87.08 प्रतिशत रहा। मतदान अधिकारियों द्वारा किए गए मॉक पोल में डाले गए मतों को नहीं हटाए जाने और मतदाताओं द्वारा मतदान के लिए उसी ईवीएम का उपयोग करने के कारण इस मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान किया गया। 

इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में संपन्न मिजोरम चुनाव में मताधिकार का उपयोग करने वाली सबसे उम्रदराज मतदाता फामियांगी (115) हैं, जिन्होंने सात नवंबर को लांगतलाई पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंगखुआ मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। पंगखुआ गांव के लोगों ने कहा कि फामियांगी हमेशा से एक उत्साही मतदाता रहे हैं, जो हमेशा सभी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहते हैं। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?

Blog4 weeks ago

‘हमारे संविधान ने कई उतार-चढ़ाव देखे’, गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगो बीच बोले CM योगी आदित्यनाथ।