Connect with us

National

मां की मौत के बाद डेड बॉडी से किया रेप, वहीं बैठा रहा 22 साल का बेटा

Published

on

इंदौर:  इंदौर में 70 साल की महिला के शव से एक सार्वजनिक स्थल पर कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने को लेकर उसके 22 वर्षीय बेटे पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पलासिया पुलिस थाने के प्रभारी जगदीश प्रसाद जमरे ने  बताया कि 22 वर्षीय व्यक्ति ने बड़ी ग्वालटोली इलाके की एक गली में अपनी 70 साल की मां के शव के साथ एक और दो दिसंबर की दरमियानी रात को कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

जमरे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर जब पुलिस आरोपी के पास पहुंची, तो पता चला कि वह मानसिक रूप से कमजोर है। उन्होंने बताया,‘‘पसलियों और फेफड़ों की बीमारी के कारण सांस लेने में परेशानी के चलते वृद्धा को शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उसका बेटा उसकी मौत के बाद उसके शव को अस्पताल से लेकर निकल गया था।” थाना प्रभारी ने बताया कि वृद्धा के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 297 (शव के साथ अभद्रता) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के पास एक छात्रावास में रहने वाले दो विद्यार्थियों ने वृद्धा के शव के साथ उसके बेटे के कथित दुष्कर्म की घटना का अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग