Connect with us

National

भारत ने UNSC में पाकिस्तान का कश्मीर संबंधी मुद्दा फिरा किया खारिज

Published

on

इंटरनेशनल डेस्कः भारत ने यहां संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक के दौरान पाकिस्तान द्वारा दिए गए कश्मीर के ”अनुचित और आदतन” संदर्भ को खारिज किया है। भारत का जवाब सुरक्षा परिषद में ‘अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने: सामान्य विकास के माध्यम से स्थायी शांति को बढ़ावा देना’ विषय पर खुली बहस में आया। पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र दूत मुनीर अकरम ने अपनी टिप्पणी में कश्मीर का मुद्दा उठाया जिसके बाद चीन की अध्यक्षता में बहस आयोजित की गई।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में दूत आर. मधुसूदन ने सोमवार को कहा, “मेरे देश के खिलाफ एक स्थायी प्रतिनिधि द्वारा पहले की गई अनुचित और आदतन टिप्पणियों को खारिज करने में मुझे कुछ सेकंड से ज्यादा समय नहीं लगेगा और मैं यहां प्रतिक्रिया देकर उन्हें सम्मानित नहीं करूंगा।” बैठकों में चर्चा के एजेंडे और विषय की परवाह किए बिना, पाकिस्तान लगातार संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न मंचों पर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाता रहा है लेकिन कोई भी ध्यानाकर्षण हासिल करने में विफल रहता है।

भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप से कह चुका है कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना उसका आंतरिक मामला है। इसने पाकिस्तान को वास्तविकता को स्वीकार करने और भारत विरोधी सभी दुष्प्रचार बंद करने की भी सलाह दी। नयी दिल्ली ने इस्लामाबाद से कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ आतंक, शत्रुता और हिंसा मुक्त माहौल में सामान्य पड़ोसी संबंधों की इच्छा रखता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज