Connect with us

National

भारतीय टीम की हार से दुखी हुआ क्रिकेट फैन, फांसी लगाकर खुद को उतारा मौत के घाट

Published

on

नेशनल डेस्क: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद एक क्रिकेट फैन ये सदमा बर्दाश नहीं कर सका। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ये फैन पश्चिम बंगाल के बांकुरा का रहने वाला है। 23 साल का ये राहुल लोहार टीम इंडिया का जबरदस्त फैन है। वह रविवार को टीम इंडिया की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वसत था, लेकिन इंडिया के हारने से वह काफी दुखी हुआ। जिस कारण वह डिप्रेशन में चला गया और रात को अपने घर में ही फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। देर रात को भाई उसके कमरे में गया तो वह फंदे पर झूलता मिला।

बेलियाटोर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। इस दौरान शव को पोस्टमार्टम के लिए बांकुरा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत लेकर केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस इस एंगल से केस की जांच कर रही है कि क्या वाकई राहुल ने टीम इंडिया के हारने से दुखी होकर फंदा लगाया या फिर कोई और कारण है? बता दें कि रविवार को अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया 6 विकेट से हार गई थी।

साड़ी की दुकान पर करता था काम

खुदकुशी करने वाला राहुल लोहार एक साड़ी की दुकान पर काम करता था। वह अपने दोस्तों के साथ बेलियाटोर में सिनेमा हाल के सामने प्रोजेक्टर पर मैच देखा। मैच खत्म होने के बाद वह निराश होकर घर लौटा। उसने डिनर भी नहीं किया था। रात में करीब 11 बजे राहुल का छोटा भाई घर लौटा। वह राहुल से मिलने के लिए उसके कमरे में गया, लेकिन कमरे में अंदर जाते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि राहुल फांसी के फंदे पर लटक रहा था। उसने परिजनों को बुलाया और राहुल को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग