Connect with us

National

जम्मू-कश्मीर: गलती से बारूदी सुरंग पर पड़ा पैर, सेना का 1 जवान घायल

Published

on

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा(एलओसी) के नजदीक रविवार को बारूदी सुरंग में हुए धमाके में सेना का एक जवान घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राइफलमैन गुरुचरण सिंह नौशेरा सेक्टर के कलसियान गांव में गश्त पर थे, तभी उनका पैर गलती से बारूदी सुरंग पर पड़ गया।

उन्होंने बताया कि जवान को नजदीकी सेना अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें विमान के जरिये उधमपुर के कमान अस्पताल भेजा गया। घुसपैठ निरोधक रणनीति के तहत सेना संभावित घुसपैठ रास्तों पर बारूदी सुरंग बिछाती है, ताकि हथियारबंद घुसपैठियों को सीमा पार कर दाखिल होने से रोका जा सके। कई बार बारिश आदि से इन बारूदी सुरंगों का स्थान बदल जाता है और दुर्घटनावश इनमें धमाके हो जाते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab23 mins ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab47 mins ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab2 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab3 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू

Punjab3 hours ago

19,000 आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़े