Connect with us

Haryana

पता नहीं हमला होता है या पब्लिसिटी के लिए करवाया जाता है- राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर हमले को लेकर बोले राव

Published

on

भिवानी : केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह रविवार को भिवानी पहुंचे थे। उन्होंने राहुल गांधी को इशारों ही इशारों में नौटंकीबाज़ कहा है। उन्होंने कहा कि पता नहीं राहुल की यात्रा पर हमला होता है या पब्लिसिटी पाने के लिए हमला करवाया जाता है। राव ने दावा किया कि बीजेपी इस बार लोकसभा चुनाव में पिछली बार से ज़्यादा सीटें जीतेगी।

बता दें कि बीती 22 जनवरी को भिवानी महेन्द्रगढ से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के 94 वर्षीय पिता भल्लेराम का निधन हो गया था। स्वर्गीय भल्लेराम के निधन पर शोक प्रकट करने मुख्यमंत्री राव इंद्रजीत भिवानी में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के आवास पर शोक प्रकट करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए राम मंदिर को सदियों की आस्था बताया और राहुल गांधी पर करारे कटाक्ष किए।

केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने स्वर्गीय चौधरी भल्लेराम के निधन पर अफसोस जताते हुए कहा कि बीजेपी चुनाव को लेकर 24 घंटे और 12 महीने तैयार रहती है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 303 सीटें जीती थी और इस बार सीटों का नफरी बढ़ेगी। मतलब बीजेपी और ज्यादा सीटें जीतेगी।

वहीं राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर राव इंद्रजीत ने कहा कि लोकतंत्र में सभी अपनी तैयारी करते हैं। पर राहुल गांधी की इस यात्रा पर असम में हुए हमले को लेकर उन्होंने करारा कटाक्ष कर सवाल भी खड़े किए। राव इंद्रजीत ने कहा कि पता नहीं हमला होता है या पब्लिसिटी के लिए हमला करवाया जाता है। राव ने कहा कि ऐसा सूचनाएं सोशल मीडिया से मिलती हैं जो पूरी तरह सच नहीं होती। राव इंद्रजीत सिंह ने राम मंदिर को सदियों परानी आस्था पूरी होने को खुशी की बात कही। पर साथ ही राव ने राहुल पर कटाक्ष भले सवाल दाग दिए हैं। ऐसे में देखना होगा कि बीजेपी के इस वार पर कांग्रेस कब और कैसे पलटवार करती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?