Connect with us

Haryana

भाजपा की तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत से हुई जीत देश की जनता का मोदी जी पर विश्वास : कैप्टन अभिमन्यु

Published

on

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की इस प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु ने इसे मोदी की विकासोन्मुखी राजनीति की जीत बताया। “मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में निर्णायक जनादेश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और भाजपा पर जनता के बढ़ते विश्वास का परिचायक है। मोदी जी के सुशासन, ग़रीब कल्याण, राष्ट्रनिर्माण की नीतियों पर भारत को भरोसा है। यह परिणाम उसी का प्रतिफल है, जो प्रधानमंत्री के साथ जनता के निरंतर और बढ़ते जुड़ाव को दर्शाता है।”

उन्होंने यह भी कहा है कि जीत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और देश के गृहमंत्री लोकप्रिय नेता अमित शाह के कौशल और अनगिनत पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इन नेताओं ने जनता की सेवा के लिए अपना सारा कुछ न्योछावर कर दिया है जिन्होंने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाया। चुनाव अभियान में लगे सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूं। भाजपा को सेवा करने का अवसर देने के लिए राज्य के लोगों को धन्यवाद देता हूं। परिणामों से एक बात स्पष्ट है की देश में सिर्फ एक हीं गारंटी चलती है और वो है मोदी को गारंटी। यह चुनाव परिणाम इस बात का भी संकेत हैं की 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिलेगी।” देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व स्तर पर लोकप्रिय नेता हैं। इन परिणामों से ये स्पष्ट है की लोग मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार और विकास चाहते हैं।”

पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ नेता ने कहा कि ये चुनाव बताते हैं कि कांग्रेस और उसकी झूठी गारंटियों को लोगों ने पूरी तरह से नकार दिया है। जाति पाति और धर्म के नाम पर समाज में जहर बोने वालों के दिन चले गए हैं और भाजपा के सुशासन, विकास और गरीब कल्याण पर भरोसा जताया है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ की माता बहनों ने अपराध, अराजकता और गहलोत के भ्रष्ट तंत्र पर प्रहार करते हुए कांग्रेस को वोट की चोट पहुंचाई है। मध्य प्रदेश ने डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया है।

विपक्ष द्वारा हाल के दिनों में प्रमुखता से उठाए जा रहे जाति के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस की बांटो और राज करो की नीति अब जनता पहचान चुकी है। आज देश में मोदी जी द्वारा दिया गया जाति का मॉडल सिर्फ चार जातियां हैं। युवा, किसान, महिला और गरीब। देश आज सिर्फ स्पष्ट तौर पर विकास चाहता है।” उन्होंने कहा कि आने वाला समय भी भारतीय जनता पार्टी का रहेगा जनता ने तीन राज्यों में प्रचंड जीत देकर एक संदेश जारी कर दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?