Connect with us

Delhi

मालदीव पर फूटा लोगों का गुस्सा, भारतीयों ने 8000 से ज्यादा होटल बुकिंग, 2500 फ्लाइट टिकट कैंसिल किए

Published

on

नेशनल डेस्क: हाल ही में लक्षद्वीप की यात्रा पर गए भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ द्वीप देश के निलंबित मंत्रियों द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणियों के बाद EaseMyTrip ने मालदीव की सभी उड़ान बुकिंग को निलंबित कर दिया है।

अब निलंबित मालदीव के मंत्री की अशोभनीय टिप्पणियों का करारा जवाब देते हुए, EaseMyTrip के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निशांत पिट्टी ने कहा कि ट्रैवल कंपनी देश के गौरव के साथ खड़ी है और उसने मालदीव के लिए सभी उड़ान बुकिंग को निलंबित करने का फैसला किया है।

वहीं बता दें कि भारतीयों ने मालदीव का बायकॉट करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर ‘Boycott Maldives’ भी ट्रेंड करने लगा। वहीं हजारों की संख्या में होटल बुकिंग और फ्लाइट टिकट कैंसिल करने की बात भी हो रही है।

सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि मालदीव के मंत्रियों की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हजारों की संख्या में होटल बुकिंग और फ्लाइट्स टिकट कैंसिल हुए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, भारतीयों ने मालदीव में 8000 से ज्यादा होटल बुकिंग और 2500 फ्लाइट टिकट कैंसिल किए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Haryana16 mins ago

‘टटीहरी’ गाने को लेकर विवाद: Haryana महिला आयोग ने रैपर बादशाह के खिलाफ गिरफ्तारी के निर्देश दिए

National22 mins ago

पंजाब का इंफ्रॉस्ट्रक्चर निवेश के लिए बेहतर:मोहाली में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट में बोले CM मान- सरकार देगी सुविधाएं

National5 hours ago

Mohali में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू: मिडिल ईस्ट को छोड़ कई देशों के उद्यमी ले रहे भाग, CM Mann ने किया उद्घाटन।

National6 hours ago

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को 90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

National6 hours ago

अदालत द्वारा ईमानदारी साबित होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने CM भगवंत सिंह मान के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका