Connect with us

Chandigarh

पंजाब की झांकी को लेकर सुखबीर बादल की PM Modi से अपील, जानें क्या किया Tweet

Published

on

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 26 जनवरी की परेड में पंजाब की झांकी निकाले जाने के मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनसे गणतंत्र दिवस की परेड से पंजाब की झांकियों को बाहर कर पंजाब के गौरवान्वित, बहादुर और देशभक्त पंजाबियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने इस भेदभाव के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी को हस्तक्षेप करने को कहा है।

सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट किया कि हमारे महान गुरुओं, साहिबजादों की विरासत और हमारे असंख्य नायकों सरदार भगत सिंह, सरदार करतार सिंह सराभा, सरदार उधम सिंह, लाला लाजपत राय की शहादत को उजागर किए बिना कोई भी राष्ट्रीय कार्यक्रम कैसे पूरा हो सकता है? सुखबीर बादल ने कहा कि शहीदों की धरती के साथ ऐसा अन्याय करने वालों की जल्द पहचान की जानी चाहिए और उनकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किया गया है, जिसके चलते पंजाब सरकार ने भी इसका विरोध किया था और अब सुखबीर बादल ने भी प्रधानमंत्री मोदी को इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज