Connect with us

Chandigarh

14 मार्च से रेवाड़ी-गुरुग्राम से चंडीगढ़ की यात्रा होगी सुविधाजनक, अजमेर-दिल्ली Vande Bharat Express का आगाज

Published

on

हरियाणा में रेवाड़ी-गुरुग्राम के रास्ते चलने वाली अजमेर-दिल्ली सराय-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को 14 मार्च से चंडीगढ़ तक बढ़ा दिया गया है। इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चंडीगढ़ तक बढ़ाने की मांग काफी पुरानी थी। कुछ समय पहले रेलवे ने इसे चंडीगढ़ तक चलाने का फैसला किया था।

हालाँकि, यह सुविधा अब 14 मार्च से उपलब्ध है। इससे गुरुग्राम-दिल्ली के रास्ते चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 20977, अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत सुपरफास्ट (बुधवार को छोड़कर) 14 मार्च से सुबह 6.20 बजे अजमेर से रवाना होकर 11.30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी।

इसी प्रकार, ट्रेन नंबर 20978, चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट (बुधवार को छोड़कर) 14 मार्च से चंडीगढ़ से 15.15 बजे प्रस्थान करेगी, 18.23 बजे दिल्ली कैंट स्टेशन पहुंचेगी और 18.33 बजे प्रस्थान कर 23.55 बजे अजमेर पहुंचेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग