Connect with us

Chandigarh

बेरोजगारी को लेकर AAP का प्रदर्शन: युवाओं ने खट्टर सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

Published

on

करनाल/चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं और प्रदेश भर के युवाओं ने बेरोजगारी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री खट्टर के आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व, प्रदेश भर से हजारों युवा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद पार्क में पहुंचे और खट्टर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, जयपाल शर्मा, हरपाल भट्टी, संगठन मंत्री अश्वनी दुलहेडा, रणदीप राणा, राजेंद्र शर्मा, आदर्शपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु शर्मा, डॉ. मनीष यादव, डॉ. अनिल रंगा, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन और सीवाईएसएस प्रदेश अध्यक्ष आयुष खटकड़ मौजूद भी मौजूद रहे। सीएम आवास पर जाने के दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा समेत कई नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वरिष्ठ अनुराग ढांडा सीएम आवास पर जाने के लिए डटे रहे पुलिस के लाठीचार्ज से उनकी हाथ की हड्डी टूट गई, वहीं अन्य को भी चोट आई। पुलिस ने जबरदस्ती उन्हें बैरिकेडिंग के पास से उठाकर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान 500 से ज़्यादा कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जोर शोर से बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री खट्टर के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने पांच सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज हरियाणा में पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। आज हरियाणा का पढ़ा लिखा युवक मजदूरी करने को मजबूर है और उनको मजदूरी भी समय पर नहीं मिल रही। बेरोजगारी के कारण हरियाणा का युवा नशे के रास्ते पर चल पड़ा है और हर गांव में खाली जगहों पर सीरिंज पड़ी मिलती हैं। कहीं शराब का नशा है, कहीं चिट्टे का नशा है तो कहीं इंजेक्शन के द्वारा नशा लिया जा रहा है। इसके अलावा हरियाणा का युवा अपराध के रास्ते पर चल पड़ा है। अखबारों की सुर्खियों में छपता है कि हरियाणा में नाबालिग शार्प शूटर सबसे सस्ता मिलता है। बेरोजगारी के कारण हरियाणा का युवा डिप्रेशन के रास्ते पर चलकर आत्महत्या तक करने को मजबूर है। परंतु खट्टर सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। दो लाख सरकारी नौकरियां खाली होने के बावजूद युवाओं को नौकरी नहीं दे रही और एचकेआरएन के नाम पर युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा हरियाणा में बेरोजगारी के कारण अपराध इतना बढ़ गया है कि हरियाणा में नए उद्योग नहीं आ रहे। प्रदेश में नए उद्योग न लगना भी बेरोजगारी का मुख्य कारण है। कुछ दिन पहले गोहाना में 35 राउंड फायर कर दो करोड़ की फिरौती मांगी थी। आज रोहतक के सांपला में फिरौती मांगने की वारदात हो गई। मैं खट्टर सरकार से पूछना चाहता हूं कि हरियाणा में कब तक गोलियां चलती रहेंगी और यहां के व्यापारी डर कर भागते रहेंगे? मैं सीएम खट्टर से पूछना चाहता हूं कि हरियाणा का युवा कब तक अपनी जमीनें बेचकर अवैध रास्ते से विदेशों की ओर पलायन करता रहेगा? सीएम खट्टर बताए कि हरियाणा के युवाओं को किसी शांतिपूर्ण देश में भेजने की बजाय युद्धग्रस्त देश इजरायल में क्यों भेजा जा रहा है? युवा कह रहे हैं कि हम भूख से मरने के बजाय गोली से मर जाएं, इसलिए इजराइल जाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आज हजारों युवा खट्टर सरकार को बताने आए हैं कि भाजपा सरकार हरियाणा युवाओं को बेरोजगारी के किस आलम पर पहुंचा चुकी है। अब हरियाणा का युवा इस भ्रष्टाचारी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National3 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज