Connect with us

Chandigarh

प्रशासनिक लोगों के लिए विधायक, जनता के लिए सेवादार और पार्टी के लिए साधारण कार्यकर्ता हूं : त्रिखा

Published

on

चंडीगढ़ : मोदी के भारत में दोबारा मनोहर हरियाणा बनेगा” यह दावा शीतकालीन सत्र के पहले दिन की चर्चा के समापन के बाद भाजपा की दिग्गज नेता विधायक सीमा त्रिखा ने पंजाब केसरी से बातचीत के दौरान किया। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के चुनाव परिणाम तथा उसमें नए चेहरों को मुख्यमंत्री बनाए जाने से यह स्पष्ट हो गया है कि ना तो यहां परिवारवाद है और ना ही पार्टी किसी की बपौती है। समय अनुसार अलग-अलग जिम्मेदारियां अपने कार्यकर्ताओं को यहां दी जाती है। उन्होंने कहा कि मैं प्रशासनिक लोगों के लिए विधायक, जनता के लिए सेवादार और पार्टी के लिए केवल एक साधारण कार्यकर्ता हूं।

कांग्रेस के पास लीडरशिप बहुत अधिक, लेकिन विचारधारा बिल्कुल नहीं 

 बता दे कि शुक्रवार को शीतकालीन सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री द्वारा राज्य गीत बनाए जाने के संकल्प पर कांग्रेस द्वारा कई सवालिया निशान खड़े किए गए, इस पर त्रिखा ने कहा कि जिस प्रकार से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ना खाऊंगा ना खाने दूंगा की नीति रखते हैं, उसी प्रकार से कांग्रेस की सोच है कि ना किया है और ना ही करने देंगे। लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी की प्रदेश में सरकार रही, लेकिन खुद गीत नहीं ला सके। क्योंकि कांग्रेस के पास लीडरशिप बहुत अधिक है लेकिन विचारधारा बिल्कुल नहीं है और तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने के बाद कांग्रेस पार्टी के हौसले पस्त हो चुके हैं और वह पशोपेश में पड़े नजर आ रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab12 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National13 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab21 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab21 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab22 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान