Connect with us

Chandigarh

प्रदेशभर के ब्राह्मण नेताओं ने भूपेंद्र सिंहु हुड्डा के समर्थन का ऐलान किया, चंडीगढ़ आवास पर पहुंचकर दिया समर्थन

Published

on

चंडीगढ़: प्रदेशभर के ब्राह्मण नेताओं ने आने वाले चुनावों में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थन का ऐलान किया है। 25 अलग-अलग संस्था व संगठनों के ब्राह्मण नेताओं ने चंडीगढ़ आवास पर पहुंचकर हुड्डा के लिए अपने समर्थन का ऐलान किया। इस मौके पर जींद नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ बीजेपी नेता विनोद आश्री एवं ईश्वर पूजम (पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष, इनेलो),  राम कृष्ण (SC प्रदेश उपाध्यक्ष व 2 बार के पूर्व जिला प्रधान,  SC प्रकोष्ठ), सुभाष मिर्जापुर जिला प्रधान कुरुक्षेत्र (SC प्रकोष्ठ, जेजेपी), डॉ सुभाष मुदगिल कपालमोचन (यमुनानगर), ईश्वर सिंह (हल्का पेहवा, प्रधान SC प्रकोष्ठ, जेजेपी), दिनेशपाल ज्योतिशर (जेजेपी), राजेंद्र मदान (जेजेपी) समेत दर्जनों नेताओं ने कांग्रेस की नीतियों व भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौधरी उदयभान के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए  सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन की।

उनके अलावा बीजेपी, जेजेपी व इनेलो छोड़कर दर्जनभर नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। हुड्डा ने सभी का पार्टी में स्वागत किया और उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। हुड्डा ने कहा कि ब्राह्मण समेत तमाम वर्गों की तरफ से कांग्रेस को मिल रहा समर्थन अभूतपूर्व है। वो इस समर्थन को एक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर वह समाज के प्रत्येक वर्ग का उचित प्रतिनिधित्व और विकास सुनिश्चित करेगी।  

इस मौके पर पंडित जिले सिंह पिचोलिया (प्रदेशाध्यक्ष, ब्राह्मण महासभा व हरियाणा एंड वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन), मनोज त्यागी (प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रीय ब्राह्मण जागरूक महासंघ), जितेंद्र शर्मा (पूर्व मंत्री ओमप्रकाश शर्मा के भांजे), एमपी शर्मा (प्रधान, पंचकूला ब्राह्मण सभा) शमशेर कौशिक (प्रधान, पिंजौर एवं कालका ब्राह्मण सभा), रतन शर्मा (प्रधान, पानीपत ब्राह्मण सभा),  सुरेंद्र शर्मा (महासचिव, संस्कृत महाविद्यालय, रामराय), सुरेंद्र सारस्वत (पूर्व प्रधान, सारस्वत ब्राह्मण सभा, कुरुक्षेत्र)

कैथल जिला सर्व ब्राह्मण धर्मशाला के प्रवक्ता नरेश भारद्वाज, सुशील शर्मा (प्रधान, सरपंच एसोसिएशन, करनाल), बीजेपी नेता और पिंगली से 3 बार के सरपंच नरेश शर्मा (पूर्व चेयरमैन कोऑपरेटिव बैंक व प्रधान, अखिल भारतीय ब्राह्मण धर्मशाला, कुरुक्षेत्र), अशोक शर्मा (सरपंच गोगड़) सुरेश शर्मा (सरपंच, पिलनी, कैथल), बजिन्दर शर्मा (पूर्व सरपंच, फफड़ाना), राजेन्द्र शर्मा (पूर्व सरपंच, मुआना), प्रमोद शर्मा (प्रधान, परशुराम सभा, करनाल) रामकरण शर्मा (महासचिव, ब्राह्मण सभा, करनाल) रिंकू शर्मा (प्रधान, चीका) समेत करीब 25 संस्था व संगठनों के प्रतिनिधियो ने कांग्रेस का समर्थन किया। इस मौके पर हुड्डा के साथ पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

पंजाब प्रोग्रेसिव समिट का आज आखिरी दिन:CM समेत कई कंपनियों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद, दो दिन हुआ करोड़ों का निवेश

National4 hours ago

Punjab News: सम्मेलन को निवेशकों से मिल रहा जबरदस्त उत्साह पंजाब की प्रगति का प्रमाण: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

National4 hours ago

पंजाब को ग्लोबल एक्सपोर्ट हब बनाने की तैयारी, CM मान ने की 125% सब्सिडी और तीन बड़े प्रदर्शनी केंद्रों की घोषणा

Punjab4 hours ago

CM भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के चार वर्ष पूर्ण: प्रारंभिक देखभाल से लेकर लिवर ट्रांसप्लांट तक—पंजाब ने स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया

National4 hours ago

हमें उम्मीद थी कि अमित शाह पंजाब के लिए MSP, कर्ज माफी या खास पैकेज की बात करेंगे, लेकिन वह सिर्फ पंजाबियों को भला-बुरा कहकर ही चलते बने: CM मान