Connect with us

Chandigarh

किसान मंडियों में ला सकते हैं मक्का की उपज

Published

on

चंडीगढ़ :  हरियाणा में हैफेड की ओर से मक्का की खरीद जारी है। इसके लिए राज्य सरकार 11 जिलों में 19 मंडियां/खरीद केंद्र खोले गए हैं। हैफेड की ओर से निर्देश जारी कर किसानों से अपील की गई है कि जो किसान अभी तक अपनी फसल नहीं बेच पाए हैं, वे 15 नवंबर तक अपनी फसल मंडी में ला सकते हैं।

हैफेड के प्रवक्ता ने बताया कि हैफेड एक सहकारी प्रसंघ है जो हरियाणा के किसानों से गेहूं, धान, मक्का सरसों, बाजरा, सूरजमुखी, चना, मूंग आदि की खरीद करने वाली हरियाणा की सबसे बड़ी राज्य खरीद एजेंसी बन गई है। हैफेड ने पहले ही भारत सरकार के उचित औसत गुणवत्ता (एफएक्यू) विनिर्देशों के अनुरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर मक्का की खरीद के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि मक्का की खरीद हेतु राज्य सरकार अंबाला शहर, नारायणगढ़, मुलाना, शहजादपुर, फतेहाबाद, जीदं, कैथल, करनाल, लाडवा, पिहोवा, शाहबाद, बबैन, पंचकूला, बरवाला, रायपुर रानी, पानीपत, खरखौदा, जगाधरी और सिरसा में 19 मंडियां/खरीद केंद्र खोले गए हैं।
 

जो किसान फसल बेचने से रह गए हैं, वे किसान किसी भी असुविधा से बचने के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार अपनी मक्का उपज 15 नवंबर, 2023 तक मंडियों/खरीद केंद्रों में ला सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?

Blog4 weeks ago

‘हमारे संविधान ने कई उतार-चढ़ाव देखे’, गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगो बीच बोले CM योगी आदित्यनाथ।