Connect with us

Business

रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.04 प्रति डॉलर पर

Published

on

बिज़नेस डेस्क. अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.04 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी से भारतीय मुद्रा में गिरावट आई। हालांकि, सकारात्मक घरेलू बाजारों ने रुपये की गिरावट को सीमित कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान उसने 82.99 प्रति डॉलर के उच्चस्तर और 83.04 के निचले स्तर के बीच कारोबार किया। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.04 के (अस्थायी) भाव पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे मजबूत होकर 83.02 पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा- उम्मीद है कि वैश्विक बाजारों में जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ने और अमेरिकी डॉलर में नकारात्मक रुख के कारण रुपया थोड़ा सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में रातोंरात गिरावट और उम्मीद से बेहतर व्यापार संतुलन से रुपये को और समर्थन मिल सकता है।”

हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निकासी से रुपये की तेजी पर रोक लग सकती है। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 104.61 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 3,929.60 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?