Connect with us

Business

नए साल से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए क्या है प्राइस

Published

on

बिजनेस डेस्कः नए साल की शुरुआत होने में चंद दिन रह गए हैं। उससे पहले बुलियन मार्केट में तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही। विदेशी और घरेलू बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव 63,250 रुपए और चांदी के वायदा भाव 74,300 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोने के वायदा भाव नरम
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 143 रुपए की गिरावट के साथ 63,246 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 126 रुपए की गिरावट के साथ 63,263 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 63,287 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 63,211 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस महीने सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी की चमक फीकी
MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 409 रुपए की गिरावट के साथ 74,550 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 659 रुपए की गिरावट के साथ 74,300 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,640 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 73,873 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस महीने चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपए किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिसले सोना-चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2,076.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,083.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,078.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.22 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.37 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.29 डॉलर की गिरावट के साथ 24.07 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

Punjab3 weeks ago

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Health4 weeks ago

Health- हर समय हाथों और कंधों में दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है?